India

जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की घेराबंदी से हिरासत तक, दिनभर का पूरा हाल 


10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. लेकिन प्रदर्शन के दिन दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस की तैनाती और प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ देखने को मिली.

न्यूज़लॉन्ड्री की टीम ने सुबह से शाम तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हालात की रिपोर्टिंग की. हमारे तीन रिपोर्टर्स और एक इंटर्न को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. इस दौरान पत्रकारों के फोन छीने गए और प्रेस कार्ड दिखाने के बावजूद उनसे पूछताछ की गई. रिपोर्टर्स ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को छोटे-छोटे समूहों में भी इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा था. 

10 अक्टूबर को दिल्ली में दिनभर क्या हुआ, प्रदर्शनकारियों को कहां और कैसे हिरासत में लिया गया, पत्रकारों के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा रहा और एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों की क्या मांगें थीं.

देखिए इस वीडियो में. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *